Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजंगली सुअर के हमले से 40 वर्षीय महिला घायल

जंगली सुअर के हमले से 40 वर्षीय महिला घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडऊर गांव में रविवार सुबह जंगली सुअर के हमले से दहशत का माहौल बन गया। जंगली सुअर के हमले से एक 40वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,परिजनों ने इलाज के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचाकर महिला की जान बचाई। सैदपुरगडऊर गांव का निवासी राजनाथ की पत्नी उर्मिला(40)रविवार सुबह करीब 5बजे घर के समीप खेत में लगी प्याज को देखने पहुंची थी। इसी दौरान उसे झाड़ियां से किसी जानवर के आने की आहट हुई तो उर्मिला चारों तरफ नजर दौड़ाई तो देखा कि एक जंगली सूअर उसकी तरफ तेजी से बढ़ रहा था इस दौरान जैसे ही वह अपने आप को बचाने के लिए दौड़ी तो जंगली सूअर ने पीछा कर लिया और महिला को दौड़ाकर हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उधर महिला के चीखने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाते हुए जब महिला के करीब पहुंचे तो जंगली सूअर खेत के बगल स्थित अमर बहादुर के मकान की छत पर चढ़ गया जंगली सूअर को छत पर आते देख अमर बहादुर के घर में दहशत का माहौल बन गया परिजनों ने शोरगुल मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने किसी तरह से जंगली सूअर को खदेड कर भगा दिया,उधर 40 वर्षीय उर्मिला की हालत बिगड़ते देख आनन-फानन में परिजनों ने निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उर्मिला का इलाज कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उर्मिला की स्थिति स्थिर बताई है। सैदपुरगडऊर गांव में जंगली सूअर के हमले का चर्चा जोरों पर है लोग घरों से निकलने में कतरा रहे, शाम होते ही लोग अपने आप को घर में कैद कर लेते है। जंगली सुअर के हमले से लोगो में भय का माहौल बन गया है।