Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरWho is responsible? : टाईबीर नाले पर हो रही दुर्घटनाओं का जिम्मेदार...

Who is responsible? : टाईबीर नाले पर हो रही दुर्घटनाओं का जिम्मेदार कौन?

  • दो दर्जन से अधिक दुर्घटना में हो चुकी है एक दर्जन से अधिक मौत
  • घटना के बाद लगा एक किमी लम्बा जाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के टाईबीर बाबा मंदिर के पास स्थित पुलिया पर सोमवार की देर रात स्कॉर्पियो और एमजी हैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टाईबीर नाले पर बनी पुलिया के पास जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर अब-तक दो दर्जन से अधिक वाहनो की दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक मौते होने जाने के बाद भी प्रशासन कुम्भकरणीय निद्रा में सो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि साढ़े नौ बजे जर्जर पुलिया के बीचों-बीच गाटर के पोल में सुल्तानपुर से बनारस बारात लेकर जा रही एमजी हैक्टर जी.जे. 05 आर.जे.5609 और स्कार्पियो यूपी 44 बी.क्यू.1371 की भिड़ंत हो जाने से एक किमी लम्बा जाम लग गया। गनीमत रही कि दोनों कार का एयरबैग समय पर खुल गया और सवार सभी को मामूली चोटे आयी। बहरहाल घटना के बाद लगे भयंकर जाम को बहुत मशक्क्त से पुलिस कर्मियों ने समाप्त कराया। प्रातः ग्रामीणों ने पुलिया पर लगाए गए गाटर के पोल को हटाने के लिये प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर आये पुलिस कर्मियों ने पुलिया के बीचों-बीच लगे गाटर को उखड़वा कर प्रदर्शन शांत कराया। सुल्तानपुर जिले से चन्दवक क्षेत्र में स्कॉर्पियो से बारात में जा रहे थे। जौनपुर से चन्दवक जाने वाले रास्ते पर बड़ी गाड़ी न आने-जाने के लिए बीच सड़क पर दो 3खंभे लगाए गए है व सकरी जर्जर पुलिया है। इसी बीच ये दोनो गाड़िया टाईबीर बाबा मंदिर के पास जर्जर पुलिया के पहले सड़क के बीचो-बीच लगे खम्बे से टकरा गए। इसी बीच पीछे से आ रही तेज ऱफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। दोनों ही गाड़ियों में करीब दस लोग सवार थे। घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने जाम छोड़वाया, हांलाकि कोई भी घायल नहीं है।