जौनपुर धारा,महाराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लमहन मोड के पास से पुलिस ने मंगलवार को तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महाराजगंज ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने मोहम्मद भोनू पुत्र जान मोहम्मद निवासी लमहन थाना महराजगंज को प्राथमिक विद्यालय लमहन मोड के पास से एक तमंचा 315बोर व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
Jaunpur News : तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


