Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : मूक बधिर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितो पर...

Jaunpur News : मूक बधिर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितो पर केस

  • धान के खेत में गूंगी महिला के साथ दो ने किया था दुराचार

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम खेत में भाड़े के ट्रैक्टर से धान की मड़ाई कर रही मूक बधिर महिला के पति को बहाने से दूर भेज ट्रैक्टर चालक व एक अन्य युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर उनकी धर पकड़ को दबिश देना शुरू कर दिया है। पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल मुआयना हेतु भेज दिया गया है। गांव निवासी पीड़िता जन्म से मूक बधिर है, उसका पति भी मूक बधिर है। आरोप है कि शनिवार की शाम दोनों पति पत्नी ट्रैक्टर से खेत में धान की मड़ाई कर रहे थे। शाम लगभग साढ़े आठ बजे मड़ाई का काम खत्म हुआ तो ट्रैक्टर चालक ने अपने पैसे मांगे। गूंगे पति ने पैसे घर रखे होने का इशारा किया। चालक ने पैसे लाकर तुरंत देने को कहा। खेत से उसका घर लगभग आधा किमी दूर था। पति घर पैसे लाने पैदल ही चला गया। इसी बीच मौका पाकर ट्रैक्टर चालक बब्लू यादव निवासी ग्राम गोसाईंपुर व पीड़िता के गांव के ही सर्वेश गौतम ने उसे खेत में ही पकड़ कर पटक दिया, और गूंगी बहरी होने के चलते वह शोर भी नहीं मचा सकी। उसके साथ दोनों ने सामूहिक रूप से मुंह काला किया। पति को वापस खेत में लौटता देख आरोपित फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन गांव में सुलह समझौते को लेकर दिन भर पंचायत चलती रही। लेकिन पीड़िता राजी नहीं हुई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल मुआयना हेतु भेजा गया है।