Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति बैठक में डीएम का जोर, बीईओ को रोज 5 स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बीईओ को प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरव्यापारी कल्याण दिवस पर जौनपुर में आठ बड़े करदाता सम्मानित, भामाशाह जयंती...

व्यापारी कल्याण दिवस पर जौनपुर में आठ बड़े करदाता सम्मानित, भामाशाह जयंती पर हुआ समारोह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महान राष्ट्रभक्त एवं दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयंती मंगलवार को जनपद में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित समारोह में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव मुख्य अतिथि तथा जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, आर्थिक विकास और कर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में व्यापारियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति और दानशीलता को स्मरण किया।

राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त अक्षय लाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।

आठ प्रमुख करदाता हुए सम्मानित

समारोह में जनपद के आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आठ प्रमुख करदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने व्यापारियों के हितों, सुरक्षा और सरकार की व्यापार समर्थक नीतियों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। संचालन उपायुक्त राज्य कर वरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। समारोह में राज्य कर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र और समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया गया।


सर्वाधिक जीएसटी योगदान पर नन्हे लाल वर्मा सम्मानित

जौनपुर। कीर्तिकुंज ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नन्हे लाल वर्मा को वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद जौनपुर में सर्वाधिक जीएसटी जमा करने पर सम्मानित किया गया। उन्हें राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

किर्तिकुंज ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 80.16 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व सरकार को जमा किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद नन्हे लाल वर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार, राज्य कर विभाग, ग्राहकों, व्यापारिक सहयोगियों एवं समूह के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की ईमानदारी, पारदर्शिता और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी ईमानदार कर अनुपालन और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।