Tag: स्वयं सहायता समूह
स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के निर्देश
जौनपुर में सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयं सहायता समूहों के गठन की समीक्षा कर सभी 21 विकासखंडों को प्रतिदिन 10 समूह गठित करने के निर्देश दिए। समूहों का विवरण लोकोस पोर्टल पर दर्ज करने, प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भेजने और माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कम से कम 25 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।
गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विविध कार्यक्रम
जौनपुर के प्रेक्षागृह में गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम हुए। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं, विद्यार्थियों ने चित्रकला-रंगोली प्रस्तुत की और स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाए।
समूह सखी ने 15 हजार मानदेय की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में समूह सखी कैडर संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, टैबलेट व मुफ्त डेटा, यात्रा भत्ता, सेवा स्थायित्व और पांच लाख रुपये तक बीमा कवर की मांग की है। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी गई है।

