Tag: दो की मौत
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, स्कॉर्पियो से कुचलकर दो की मौत, सात घायल
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुफ्तफाबाद में बुधवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। घटना में अमित यादव और इंदु देवी की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

