Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षामित्र सम्मान समारोह, बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

शिक्षामित्र सम्मान समारोह, बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील है और उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी जोड़ा जा रहा है।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने इसे शिक्षामित्रों के सम्मान का दिन बताते हुए पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की। वहीं एमएलसी बृजेश सिंह ने प्राथमिक शिक्षा में शिक्षामित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में आठ शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से 18 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। अन्य शिक्षामित्रों ने भी मानदेय वृद्धि पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन नुपूर श्रीवास्तव ने किया।