Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरभाजपा जिला कार्यसमिति बैठक, प्रशिक्षण अभियान 2026 पर हुआ मंथन

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक, प्रशिक्षण अभियान 2026 पर हुआ मंथन

जौनपुर। भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी सक्रियता को सफलता की कुंजी बताया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, सेवा कार्यों में सक्रिय रहने और संगठन विस्तार पर ध्यान देने का आह्वान किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक आंदोलन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संगठन को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच कार्य करने को कहा।

वहीं एमएलसी बृजेश सिंह ने पार्टी की सफलता का श्रेय जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘अंत्योदय से सर्वोदय’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने की अपील की।

बैठक में पूर्व सांसद डॉ. केपी सिंह सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।