Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधर्म मनुष्य को सत्य के मार्ग पर ले जाता है : रुद्रेश्वर...

धर्म मनुष्य को सत्य के मार्ग पर ले जाता है : रुद्रेश्वर महाराज

दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं की समस्याओं पर बताए आध्यात्मिक उपाय, हनुमान उपासना का बताया महत्व

मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़हाई स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को वीरेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर परम पूज्य रुद्रेश्वर महाराज का आगमन हुआ। उनके दर्शन और आशीर्वचन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महाराज का स्वागत कर आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

कार्यक्रम के शुभारंभ में क्रांति गुप्ता कपूर और उनकी पत्नी खुशबू गुप्ता ने महाराज का माल्यार्पण कर विधि-विधान से आरती की। इस दौरान रामलीला मैदान गुरुदेव के जयकारों से गूंज उठा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

दिव्य दरबार में बताएं आध्यात्मिक उपाय

कार्यक्रम में महाराज के सान्निध्य में दिव्य दरबार भी लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं की पर्चियां लेकर उनकी व्यक्तिगत परेशानियों और जीवन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।

महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं के समाधान के लिए आध्यात्मिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति और सद्कर्म मनुष्य को कठिन परिस्थितियों से उबरने की शक्ति प्रदान करते हैं।

धर्म मनुष्य को सत्य के मार्ग पर ले जाता है

धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रुद्रेश्वर महाराज ने कहा कि धर्म मनुष्य को सत्य के मार्ग पर ले जाता है।

उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना, सत्य बोलना और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चे धर्म का स्वरूप है।

महाराज ने श्रद्धालुओं से मानव जीवन को दुर्लभ बताते हुए इसे ईश्वर भक्ति, सेवा और परोपकार में लगाने का आह्वान किया।

हनुमान उपासना से मिलता है साहस

रुद्रेश्वर महाराज ने संकटमोचन हनुमान जी की उपासना का महत्व बताते हुए कहा कि उनकी आराधना से मनुष्य को मानसिक शक्ति, साहस और निर्भीकता प्राप्त होती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से भक्ति, सेवा और सद्कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्रा, राजीव गुप्ता, प्रदीप कुमार, राजू गुप्ता, शिवम कुमार, केतन तिवारी, भाबी गुप्ता, शुभम कुमार, अशोक पांडेय और नमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।