Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, अब तक की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की ओर से किए जा रहे कार्यों और भविष्य की दिशा से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी लेते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े शैक्षणिक एवं विकासात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मुलाकात को शैक्षणिक और विकासात्मक गतिविधियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया गया है।