Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरपुस्तकालय विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक : जस्टिस आर.के.अग्रवाल

पुस्तकालय विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक : जस्टिस आर.के.अग्रवाल

जौनपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली नई सौगात

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में शनिवार को एस.पी. गुप्ता स्मृति विधि पुस्तकालय का लोकार्पण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर.के. अग्रवाल ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

पुस्तकालय छात्रों का मार्गदर्शक बनेगा

आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस आर.के. अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक पुस्तकालय विधि शिक्षा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पुस्तकों के माध्यम से निरंतर अध्ययन करते हुए अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक बनेगा।

कुलपति ने जताया आभार

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह दान विश्वविद्यालय के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। विधि के विद्यार्थी इन पुस्तकों से अपने ज्ञान को नई दिशा देंगे।

6000 विधि पुस्तकें दान

न्यासी डॉ. अरुणिमा परोलिया ने कहा कि उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय एस.पी. गुप्ता की विरासत विश्वविद्यालय को समर्पित की है।

पुस्तकालय को दान स्वरूप लगभग 6000 विधि पुस्तकें, अलमारियां, बाउंड लीगल नोट्स तथा स्मृति कांच डिस्प्ले कैबिनेट प्रदान किया गया है।

आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध

तकनीकी सुविधाओं के तहत पुस्तकालय को 10 कंप्यूटर सेट, कंप्यूटर टेबल, कुर्सियां एवं अन्य उपकरण भी दिए गए हैं। इससे छात्रों और शोधार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुलसचिव केशलाल, वित्त अधिकारी आत्मधर प्रकाश द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।