Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरपुण्य की एफडी: गोवंश सेवा के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

पुण्य की एफडी: गोवंश सेवा के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

जौनपुर जनपद में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं उनके भरण-पोषण के लिए चलाए जा रहे विशेष भूसा दान अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस पहल में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

अब तक अभियान के तहत 10 हजार क्विंटल से अधिक भूसा संग्रहित किया जा चुका है।

दानदाताओं को मिल रहा पुण्य की एफडी प्रमाण पत्र

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि स्वेच्छा से भूसा दान करने वाले दानदाताओं को ‘पुण्य की एफडी’ के रूप में प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभिनव पहल की सराहना मुख्य सचिव स्तर पर भी की गई है।

गोवंशों की बेहतर देखभाल में मदद

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से गोवंशों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन जनसहयोग से अतिरिक्त संसाधन मिलने पर उनके बेहतर पोषण एवं देखभाल में सहायता मिलती है।

18 क्विंटल भूसा दान

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद जौनपुर के कृषि भवन स्थित गौशाला में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट द्वारा 18 क्विंटल भूसा दान किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उन्हें ‘पुण्य की एफडी’ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

लोगों से की अपील

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पशु-पक्षियों के लिए जल और दाना की व्यवस्था करें तथा अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें।

उन्होंने सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।