Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध: कुलपति

शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध: कुलपति

शिक्षक संघ के परिचय समारोह में शैक्षणिक विकास और शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार को संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ का परिचय समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर शैक्षणिक विकास, शिक्षकों की समस्याओं और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को समय से अंकपत्र उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर जोर

कुलपति ने बताया कि शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विश्वविद्यालय में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक संघ विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगा। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

वित्त अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों को वित्त विभाग से संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक संघ की ओर से नवागत वित्त अधिकारी का स्वागत भी किया गया।

शिक्षकों ने रखे विचार

संगठन के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। डॉ. नरेंद्र पाठक और डॉ. पवन पांडेय ने गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्रो. विजय सिंह, प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. राकेश यादव, डॉ. गंगेश दीक्षित, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सुजीत पटेल, डॉ. प्रिया शुक्ला, डॉ. रेखा त्रिपाठी, डॉ. ओपी मिश्रा, डॉ. रणधीर पांडेय और प्रो. अमित श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।