जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई की ओर से परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब चार दर्जन विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
अभियान के दौरान विद्यार्थी विस्तारक शैलेंद्र ने विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यों, गतिविधियों और छात्र हितों से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से संगठन से जुड़कर शैक्षिक एवं छात्र गतिविधियों में सहभागिता करने की अपील की।
कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष शानू सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सदर तहसील संयोजक सचिन सिंह, पूर्व जिला संयोजक शिवम सिंह, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


