Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमृत्युञ्जय महादेव धाम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, हवन-पूजन और विशाल...

मृत्युञ्जय महादेव धाम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, हवन-पूजन और विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उमरछा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मृत्युञ्जय महादेव धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के बीच संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भजन, कीर्तन और जयघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ भगवान से सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

मुख्य यजमानों ने सपत्नीक किया पूजन

समापन अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय एवं उनकी पत्नी पद्मा उपाध्याय तथा सतीश कुमार उपाध्याय एवं उनकी पत्नी नीलम उपाध्याय ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना की। कथा व्यास अनिलेश शुक्ल एवं विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में यज्ञ एवं हवन सम्पन्न कराया गया।

श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुति अर्पित कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को मिला सम्मान

कथा के दौरान आयोजित भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को मृत्युञ्जय महादेव धाम परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह स्वरूप कलश भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजन समिति का आभार जताया।

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हवन की पूर्णाहुति और महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, भाजपा महामंत्री संदीप तिवारी, पीयूष गुप्ता, संतोष मिश्र, अजय सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा यादवेंद्र मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, दीपक सिंह मिंटो, अतुल कुमार पांडेय, राकेश जायसवाल, रमेश मिश्र, रमाशंकर उपाध्याय, शेषनाथ शुक्ल, लक्ष्मी उपाध्याय और पद्माकर शुक्ल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

समापन अवसर पर सुशील कुमार उपाध्याय ने कथा व्यास, आचार्यों और आयोजन को सफल बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।