Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्रेट निकोबार बचाओ अभियान के समर्थन में कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान के समर्थन में कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

केराकत (जौनपुर)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘ग्रेट निकोबार बचाओ’ हस्ताक्षर अभियान के तहत सोमवार को केराकत चौराहा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हस्ताक्षर किए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष एवं केराकत-जफराबाद प्रभारी डॉ. संतोष कुमार गिरी ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में जनसंपर्क कर लोगों को ग्रेट निकोबार द्वीप के पर्यावरणीय महत्व, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र है ग्रेट निकोबार

डॉ. संतोष कुमार गिरी ने कहा कि ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि देश की प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां की जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी है। इसके लिए जनभागीदारी और जनजागरूकता बेहद जरूरी है।

जनभागीदारी से मजबूत होगा संरक्षण अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान केवल हस्ताक्षर एकत्र करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जन-जागरण का एक व्यापक प्रयास है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी पर्यावरण और प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

लोगों ने बढ़-चढ़कर किया समर्थन

हस्ताक्षर अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में अपनी सहमति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में जिला सचिव आशीष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप, सुभाष सिंह, वकील अंसारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, डॉ. सुजीत पाल, बासदेव यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाने के लिए ऐसे जन-जागरण अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।