Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति बैठक में डीएम का जोर, बीईओ को रोज 5 स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बीईओ को प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरमेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, कीर्ति खरवार बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, कीर्ति खरवार बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मथुरा प्रसाद इण्टर कॉलेज, भाऊपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों को माला पहनाकर डायरी, कलम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता : मातिबर सिंह

समारोह के मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रधानाचार्य मातिबर सिंह ने कहा कि सफलता का आधार कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कीर्ति खरवार ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

सम्मानित विद्यार्थियों में कीर्ति खरवार ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आकाश यादव, दिव्या दुबे एवं स्मृति मिश्रा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तुलसी सरोज, कोमल सरोज और सोनम सरोज ने 86 प्रतिशत, यश यादव ने 84 प्रतिशत तथा प्रिया पाल और खुशबू सरोज ने 83 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

कीर्ति खरवार बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य

विद्यालय में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के तहत सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कीर्ति खरवार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा उनका विशेष स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया गया उत्साह

प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्र ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव ने की।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार, राजेश सरोज, अमृत लाल, डॉ. कमला प्रसाद पटेल, कमल कुमार, पीयूष पांडेय, अनिल मौर्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।