Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत

दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत

कोटवार बाजार के पास हादसा, पति और बहन समेत तीन घायल

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग स्थित कोटवार बाजार के पास रविवार शाम दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान 30 वर्षीय महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं तीन घायलों का उपचार चल रहा है।

केराकत जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार केराकत के अकबरपुर गांव निवासी रोहित कुमार अपनी पत्नी चंद्रकला (24) और बड़ी साली चंद्रकुमारी (30) के साथ केराकत की ओर जा रहे थे। कोटवार बाजार के पास सामने से आ रही दूसरी स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे में चंद्रकुमारी समेत चार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

उपचार के दौरान महिला की मौत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ले गई। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रकुमारी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं चंद्रकला और रोहित की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों का उपचार चल रहा था।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सात साल से मायके में रह रही थी महिला

बताया गया कि चंद्रकुमारी पिछले करीब सात वर्षों से ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी। उसके पीछे तीन बच्चे हैं। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो स्कूटी की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।