Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररघुवीर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण

रघुवीर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण

सुजानगंज। रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय, थलोई, भिखारीपुर कला में गुरुवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की ओर से ‘डिजिटल इंडिया-डिजिटल स्टूडेंट’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक, कंप्यूटर ज्ञान और डिजिटल कौशल के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ता डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने डिजिटल तकनीक के सुरक्षित और रचनात्मक उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए डिजिटल दक्षता जरूरी है।

विभागाध्यक्ष पवन यादव ने प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजिटल साक्षरता के बढ़ते महत्व के बारे में बताया। आयोजन सचिव बृजेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि तकनीकी जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उपयोगी साबित होते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. सोहन यादव, डॉ. नागेंद्र यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।