Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

सुजानगंज थाने में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों की बैठक में बिना अनुमति पंडाल लगाने पर रोक, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था तथा निर्धारित स्थल पर प्रतिमा विसर्जन के निर्देश दिए गए।
Homeअपना जौनपुरविद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव है जीपीएल : कुलपति

विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव है जीपीएल : कुलपति

खेल से विद्यार्थियों में विकसित होती है ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना

जौनपुर। जौनपुर प्रीमियर लीग (जीपीएल) के आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कुलपति सभागार में आयोजन टीम की बैठक हुई। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों की सहभागिता, अनुशासन, अतिथियों के स्वागत और स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। खेल विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा के साथ नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का कौशल, अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने जीपीएल को विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास सामने लाने का अवसर बताया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। जीपीएल को सफल बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।

कुलपति ने बाहरी अतिथियों के स्वागत और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों से कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पहचान-पत्र साथ रखने की अपील की गई।

आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए प्रबंधन और फार्मेसी विभाग के स्वयंसेवकों की टीम बनाई गई है। स्वयंसेवक गेस्ट हाउस और हॉस्टल से खेल मैदान तक अतिथियों एवं प्रतिभागियों के आवागमन में सहयोग करेंगे।

बैठक में छात्र अधिष्ठाता प्रमोद कुमार यादव सहित आयोजन टीम के सदस्य, शिक्षक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।