― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : चौहान शिक्षा समिति ने सैदपुर गड़उर में बहुआयामी कार्यक्रम...

Jaunpur News : चौहान शिक्षा समिति ने सैदपुर गड़उर में बहुआयामी कार्यक्रम का किया आयोजन

  • छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को कंबल वितरित

जौनपुर धारा,जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक क्षेत्र के जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर गड़उर में चौहान शिक्षा समिति द्वारा एक बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण, धर्म और राजनीति, पर्यावरण तथा संविधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने 100मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खो-खो में जनपद स्तरीय स्थान हासिल किया।इन उपलब्धियों पर मुख्य अतिथि डॉ.राजमणि मिश्रा ने विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रामसेवक चौहान ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया। अतिथियों के रूप में डॉ.साधु सिंह बौधन, भाजपा नेता समरनाथ चौहान, लक्ष्मण चौहान, दिनेश सिंह, उदयराज चौहान, अरविन्द चौहान, राजेश प्रधान, राजेंद्र चौहान, रामनारायण दिवाकर चौहान, दुष्यंत सिंह बरका, सतीश सिंह, शिक्षक वीरेंद्र यादव, सुनीता सिंह, मधु कुमारी समेत कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संविधान पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंजनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारी सशक्तिकरण पर अनन्या चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि पर्यावरण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, चौहान शिक्षा समिति ने गरीब बच्चों और उनके परिवारों को कंबल वितरित किए। इस पहल से अभिभावकों और बच्चों के बीच खुशी का माहौल बना रहा। कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया, बल्कि समाज में जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। चौहान शिक्षा समिति की यह पहल गांव के विकास और सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Share Now...