Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजरूरतमंद विद्यार्थियों तक छात्रवृत्ति योजनाओं की पहुंच जरूरी : महाजन अली

जरूरतमंद विद्यार्थियों तक छात्रवृत्ति योजनाओं की पहुंच जरूरी : महाजन अली

‘आओ स्कॉलरशिप पाएं’ अभियान के तहत सिकरारा में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सिकरारा। आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सिकरारा ब्लॉक स्थित मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय में एक्शन एड की ओर से ‘आओ स्कॉलरशिप पाएं’ अभियान के तहत छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि के संबंध में जानकारी दी गई। पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय से आवेदन करने और जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की जानकारी दी गई।

एक्शन एड के प्रोजेक्ट लीड जौनपुर महाजन अली ने कहा कि आर्थिक परेशानी किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई पात्र विद्यार्थी इनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से विशेष रूप से गरीब, श्रमिक, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में बंसीलाल, मीना, सुमन, सोनू सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।