जौनपुर धारा, जौनपुर। सिद्धार्थ स्पोर्ट एकैडमी के प्रशिक्षु महिला एथलीट आसनी यादव पुत्री मोतीलाल यादव निवासी भागीरथपुर मडियाहूँ ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200मीटर दौड़ में कांस्य पदक तथा 400मी.दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर जनपद तथा अपने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। आसनी यादव स्व.मालती सिंह पीजी कॉलेज अम्बरपुर बेलवा मड़ियाहूँ की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। इन खिलाड़ियों को सिद्धार्थ स्पोर्ट अकादमी के निर्देशक कुंवर सिद्धार्थ द्वारा ग्राउंड पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अजीत यादव निवासी ग्राम बदरी जिन्होंने 1500मी.दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जनपद का क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इन खिलाड़ी छात्रों का सम्मान सिद्धार्थ सपोर्ट अकादमी के निर्देश द्वारा किया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur News : कांस्य व रजत पदक विजेता को सिद्धार्थ स्पोर्ट अकादमी ने किया सम्मानित


