जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर द्वारा सभी उपस्थित पेंशनर्स पदाधिकारियों, पेंशनरों एवं कार्यालयाध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा 105वर्ष आयु के पेंशनर गोपीनाथ पाल जो पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम प्रदानकर तथा कम्बल भेटकर सम्मानित कर किया गया। इसके साथ ही 80वर्ष से अधिक आयु के उपस्थित पेशनर्स राजदेव यादव, राम प्रज्वलित सिंह, बाबूराम सिंह, अवधनरायण सिंह, उमाशंकर मिश्र, महावल यादव, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, राम प्रसाद, नियादिर अली, हीरालाल पाण्डेय, यदुनाथ सिंह, कवलदेई देवी, कालिका प्रसाद यादव, भगवान सिंह, उद्यव तिवारी, सत्यदेव सिंह को माला पहनाकर अंगवस्त्रम एवं कम्बल भेटकर सम्मानित किया गया। गवर्नमेन्ट पेशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, जनपद शाखा जौनपुर के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, पेंशनर्स संघ बेसिक शिक्षा परिषद, शाखा जौनपुर के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उ.प्र.जनपद शाखा जौनपुर के अध्यक्ष, सी.बी.सिंह एवं जिलामंत्री राजबली यादव, पेंशनर्स संघ राज विद्युत परिषद के अध्यक्ष, बलिभद्र मिश्र सहित सभी पेंशनर्स को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा कोषागार जौनपुर से पेंशन प्राप्त कर रहे, पेंशनरो के पेंशन वितरण, पेंशन पुनरीक्षण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना, 80वर्ष की आयु से अधिक आयु पर देय अतिरिक्त पेंशन/पारिविरक पेंशन आदि कार्यों पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। पेंशनर्स दिवस पर पेंशनरो की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं सुझाव के दृष्टिगत कार्यक्रम की सार्थकता के उदेद्श्य से पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा विचार/उद्बोधन व्यक्त किये गये। इसमें अध्यक्ष, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान उमाशंकर मिश्र, अध्यक्ष सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन सीबी.सिंह एवं जिलामंत्री राजबली यादव, अध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद बलिभद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष बेसिक शिक्षा परिषद सत्यदेव सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। पेंशनर्स दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने उद्बोधन में पेंशनरों की उक्त समस्याओं का समाधान यथासम्भव स्समय कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। उनके द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा की गयी कि वे अपने-अपने विभागों से सेवानिवृत्त वरिष्ठजनों को कार्यालय में आमंत्रित करें और उनके द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में अनुभव/मार्गदर्शन प्राप्त करें। पेंशनरों के पुनरीक्षण एवं प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित देयको का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय और कार्यालय में पेंशनर्स के उपस्थित होने पर उनका सम्मान किया जाय। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जिला सूचना अधिकारी, जनपद के समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों सहित लगभग 250पेंशनर्स व प्रतिनिधि तथा कोषागार कार्यालय के दयाराम गुप्ता, मनोज कुमार यादव, जीशान हैदर, रवीन्द्र कुमार, रामभुवन, पवन कुमार, रमेशचन्द्र सरोज, विकास कुमार विश्वकर्मा, प्रतीक कुमार एवं सूरज कुमार आदि सभी कार्मिक उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : प्रेक्षागृह में पेंशनर्स दिवस का आयोजन


