जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलम मैरिज हॉल में आयोजित 10वीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2024 का पहला दिन 17दिसम्बर को उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। यह चैम्पियनशिप जौनपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी दिवंगत अनुराग यादव को समर्पित थी। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.अतुल सिंह (खेल अधिकारी) ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘ताइक्वांडो न केवल खेल है बल्कि यह अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। विशेष अतिथि एडवोकेट दुष्यंत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल हमारे जीवन में साहस और आत्मनिर्भरता का संचार करता है। ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए यह मंच एक सुनहरा अवसर है। चैम्पियनशिप का संचालन अरविंद सिंह के निर्देशन में हुआ और समन्वयक की भूमिका डॉ.मनोज मानव ने निभाई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : 10वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न


