Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : फाइनेंस का रुपया लेकर भागने का आरोप, पुलिस जांच...

Jaunpur News : फाइनेंस का रुपया लेकर भागने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिठुआ कला गांव निवासी एक युवक पर ग्राहक ने फाइनेंस का 78हजार रुपए लेकर भागने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।इस सम्बन्ध में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव निवासी राम सिंह चौहान पुत्र दिनेश चौहान ने मंगलवार की दोपहर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सरोखनपुर में स्थित चंदन ऑटो सेल्स से एक साल पूर्व एचएफ डीलक्स बाइक खरीदा। जिसका एचडीएफसी बैंक से फाइनेंस करवाया। फाइनेंस का रुपए वसूलने आए बिठुआ कला गांव निवासी शिवम उपाध्याय पुत्र कल्लू उपाध्याय को ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से कुल 78 हजार रुपए दिया किंतु शिवम के द्वारा उसका फाइनेंस जमा नहीं किया गया। जब इसके बारे में पीड़ित को पता चला तो वह शिवम के घर पहुंचा। आरोप है कि शिवम के घर वालो ने बताया कि वह काफी दिनों से घर नहीं आ रहा है। जिससे हताश होकर पीड़ित ने बदलापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।