जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रा.वि.भटवाचक रामपुर नद्दी, वि.ख.मड़ियाहूँ में स्कूल चलो अभियान एवं शत प्रतिशत नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यालय सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय का बैच अलंकरण, माल्यार्पण कर बुके देकर एवं अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गांव में घर घर जाकर नवीन नामांकन स्वयं किया। बीएसए द्वारा विद्यालय कक्षा कक्ष से लेकर एमडीएम की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर प्र.अ.डॉ.हेमंत कुमार सिंह एवं सहायक अध्यापक संतोष कुमार, अविनाश उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार, पंकज सिंह, गायत्री देवी विद्यालय पर उपस्थिति रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ शुभारम्भ


