Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : किसान कार्ड के लिए हर गांव में लगेंगे शिविर

Jaunpur News : किसान कार्ड के लिए हर गांव में लगेंगे शिविर

जौनपुर धारा,जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को विकासखण्ड मुफ्तीगंज एवं धर्मापुर के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम, आत्मा योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चंद्र यादव ने कहा कि जनपद के किसानों का आधार की तर्ज पर किसान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादड़ के निर्देश के क्रम में रोस्टर जारी कर 15 जुलाई से 20 अग्ास्त तक जिले में समस्त राजस्व गांवो में किसान रजिस्ट्री की शुरुआत कर दी गई है। इसमें किसान का आधार नंबर, खेत का रखवा नंबर, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा। पूरा विवरण दर्ज होने के बाद किसानों को एक यूनिक नंबर जारी होगा। इस नम्बर के जरिए ही संबंधित किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण होने के बाद किसान कार्ड बनाया जाएगा। किसी प्रकार के स्वामित्व स्थानांतरण होने पर किसान रजिस्ट्री में बदलाव किया जा सकेगा। इससे किसान के हर गाटे में हर सत्र में बोई जाने वाली फसल का विवरण भी शामिल किया जाएगा। किसान कार्ड से फायदे अभी तक किसान को किसी भी तरह का ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकार्ड देना पड़ता है, किसान रजिस्ट्री होने पर उसके नंबर को संबंधित एप पर डालकर उसका पूरा विवरण देखा जा सकेगा। इस मौके पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डा.स्वाति पाहुजा, इंजीनियर वरूण कुमार, एसएमएस डॉ.शिवानन्द मौर्य, एडीओ एजी.अनिल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, प्राविधिक सहायक सोनम राय, ब्रजेश मौर्य, प्रधान कमलेश यादव, इंचार्ज रामाशीष यादव, सुनील प्रताप अनुरागी, बीमा प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, बीडीसी समर बहादुर यादव, डॉ.संग्राम यादव, अवधेश मिश्र, कैलाश मौर्य, राम केवल, हरिनाथ आदि सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।