Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : शिराज-ए-हिंद सहयोग फाउंडेशन ने कराया वृक्षारोपण

Jaunpur News : शिराज-ए-हिंद सहयोग फाउंडेशन ने कराया वृक्षारोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिराज-ए-हिन्द सहयोग फाउंडेशन द्वारा ‘मेरा शहर, मेरी शान’ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम-2024 के अन्तर्गत पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बढ़ते प्रदूषण एवं घटते पेड़ की प्रति जागरूक किया जा रहा है। फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा एक-एक पौधे लगाकर उसको पुष्पित एवं पल्लवित करने का संकल्प लिया और समाज के लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम बसीरपुर जफराबाद के प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ विद्यालय के आसपास खाली पड़े स्थानो पर, सड़कों के किनारों पर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के मुख्य ट्रस्टी एमडी शिराज़ ने कहा कि वृक्षों की रक्षा एवं उनका रख रखाव करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में आर्यन सिद्दीकी, डॉ.अमीरुद्दीन, अवनीश यादव, अब्दुल रब, शुभम यादव, शिवम गुप्ता, नबी अहमद, अर्सलान, लालचन्द चौरसिया, राजकुमार यादव, सचिन यादव, गौरव, बिट्टू यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।