Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में उत्कृष्द प्रदर्शन वाले बच्चें होंगे...

Jaunpur News : खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में उत्कृष्द प्रदर्शन वाले बच्चें होंगे सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र वे सीडीओ द्वारा त्रिस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर को नोडल बनाया गया है। विकास खण्ड, तहसील व जनपद स्तर पर खेल विधा वॉलीबाल, खो खो, 100 मी.दौड़, 200मी. दौड़, शाटपूट व लांग जम्प व कुश्ती की प्रतियोगिता 04 मार्च से 09 मार्च तक होगी। इस प्रतियोगिता में अण्डर 15वर्ष के बालक व बालिका खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस आयोजन के दृष्टिगत बेटी बढाओ कार्यक्रम अन्तर्गत प्रचार-प्रसार हेतु संयोजित किये जाने से संदर्भित कार्यक्रम की पहुंच आम जन सामान्य तक को जायेगी। तत्कम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय को संयुक्त रूप से जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव के साथ आयोजक के रूप में प्रस्तावित किया गया है। युवा कल्याण विभाग को सांसद क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत खेल-कूद से सम्बन्धित उपकरण प्राप्त हुये है। संदर्भित खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।