Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : एक व्यक्ति को नहीं मिलेगा दो से अधिक शराब...

Jaunpur News : एक व्यक्ति को नहीं मिलेगा दो से अधिक शराब की दुकान

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर की समस्त आबकारी दुकानों का आवंटन कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर ई-लाटरी प्रक्रिया द्वारा 06 मार्च को अपरान्ह 02.00 बजे से 03:45बजे तक प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट में सम्पन्न कराया जायेगा। ई-लाटरी प्रक्रिया अपरान्ह 2:00 बजे से प्रारम्भ हो जायेगी। अत: आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अपरान्ह् 1:00बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें। अनाधिकृत व्यक्ति प्रेक्षागृह के अन्दर प्रवेश नहीं कर सकेगा। केवल यही व्यक्ति/आवेदक गेट के अन्दर प्रवेश पा सकेंगे जिनके पास ई-लाटरी पोर्टल से निर्गत फोटोयुक्त पंजीकरण स्लिप होगी। वे आवेदक जो अन्य जनपद में लाटरी प्रक्रिया में उपस्थित रहने के कारण नहीं आ सकेंगें वे अपने अधिकृत प्रतिनिधि को फोटोयुक्त अधिकृत प्रमाण पत्र (अथारिटी लेटर) तथा आने वाले व्यक्ति के आधार कार्ड के साथ प्रेक्षागृह में भेज सकते है। ई-लाटरी के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय तथा प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट पर चस्पा किया जायेगा। इस सूची को पीडीएफ फाईल बनाकर वाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया जायेगा, जिससे आवेदक यह सुनिश्चित कर सके की उनका नाम ई-लाटरी हेतु दुकानवार आवेदकों की सूची में सम्मिलित है। ई-लाटरी देशी शराब, माडल शाप कम्पोजिट शाप तथा भांग के क्रम में किया जायेगा। जिस किसी व्यक्ति को पूरे प्रदेश में दो दुकान मिल जायेगी, उसका अगले दुकान हेतु आवेदन स्वत: पोर्टल पर समाप्त/ब्लॉक हो जायेगा। जिस भी आवेदक को दुकान आवंटित होगी, ई-लाटरी पोर्टल पर आवेदक के लाग-इन पर प्रदर्शित होगा कि उसको कौन-कौन सी दुकानें आवंटित्त हुई है, साथ ही उसके मोबाइल पर चयनित होने संबंधी मैसेज भी जायेगा।