जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के देवरिया गांव में सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत के बाद न्याय की आस लगाए बैठे वृद्ध पिता अब्दुल कयूम पुलिस के रवैये से परेशान हैं। उनका आरोप है कि पुलिस न केवल एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है, बल्कि उल्टा सुलह करने का दबाव बना रही है। अब्दुल कयूम ने बताया कि 7नवंबर को उनका बेटा मोहम्मद शालिम प्रतापगढ़ जा रहा था, लोहिंदा चौराहे के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही शालिम की मौत हो गई। अब्दुल कयूम ने आरोप लगाया कि महाराजगंज थाने की पुलिस ट्रक मालिक के दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस सुलह करने की धमकी देते हुए कह रही है कि यदि समझौता नहीं किया गया तो जांच में दुर्घटना की गलती मृतक बेटे पर डालकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी जाएगी। अब्दुल कयूम ने पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को शिकायत दी। लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(सीजेएम) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराजगंज थानाध्यक्ष और ट्रक चालक पर वाद दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 3दिसंबर तय की है और महाराजगंज थाने से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Jaunpur News : सुलह का दबाव बनाने के आरोप में थानाध्यक्ष व चालक पर वाद दर्ज


