जौनपुर धारा, जौनपुर। पराऊगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत थौर गांव में रामधनी प्रजापति की लड़की काजल की शादी सितमसराय के बगल में लाखापुर गांव के लालमन प्रजापति के बेटे मोनू प्रजापति से तय हुई थी। लड़की पक्ष की तरफ से बारात आने की तैयारी चल रही थी कि इससे पहले ही लड़की के ससुराल से लड़के की प्रेमिका और उसका भाई आ गया। प्रेमिका के अनुसार दूल्हा मोनू का मेरे साथ चार साल से संबंध है तथा अब वह मुझसे शादी नहीं कर रहा है। आप लोग शादी करके अपनी जिंदगी मत खराब करिए। लड़की पक्ष वालो ने उसको अपने घर से जाने के लिए बोलकर हटा दिया। तब लड़की ने थाना नेवढ़िया में शिकायत की जिससे पुलिस मोनू को थाने पर बैठा कर पूछताछ कर रही थी कि दूसरे पक्ष ने विवाह से इंकार कर दिया।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Jaunpur News : विवाह पहले लड़की पहुंची प्रेमी की ससुराल, टूटी शादी


