Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

वार्ड ब्वाय और एक चिकित्सक के सहारे चल रहा आदमपुर सीएचसी, मरीजों को हो रही परेशानी

सरायख्वाजा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर में स्टाफ की भारी कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। महिला चिकित्सक और फार्मासिस्ट के अभाव में मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों या जिला अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है।

E-Paper 11-06-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बेटे के सुरक्षा की गुहार लगाने महिला पहुँची कलेक्ट्रेट

Jaunpur News : बेटे के सुरक्षा की गुहार लगाने महिला पहुँची कलेक्ट्रेट

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में शनिवार को अपने बेटे की जान की गुहार लगाने के लिए बुजुर्ग दंपति पहुंचे। पीड़ित दंपति ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र को एक प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मधुपुर गुतवन की एक गीता सिंह व लाल साहब सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हमारे पड़ोसी द्वारा आबादी की जमीन को लेकर पांच साल पहले मेरे पहले बेटे को जान से मारकर हत्या कर दी गयी थी। अब दोबारा फिर से उसी जमीन को लेकर हमारे दूसरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि हमारी जमीन पर पड़ोसी ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि जिस प्रकार से गौराबादशाहपुर के कबिरुद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की सर धड़ से अलग कर दी गयी थी।