जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा विकासखण्ड बदलापुर के ग्राम पंचायत देनुआ के पंचायत भवन में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार, लेखपाल, पंचायत सहायक सहित संबंधित समस्त को निर्देशित किया कि उक्त ग्राम के समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कर दिया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध जागरूक करें। तहसीलदार बदलापुर को निर्देश दिया गया कि उक्त ग्राम पंचायत में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की स्थिति के सम्बन्ध में अवगत कराएं। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने 70वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए तथा पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड ऑनलाइन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कल भी कैंप लगाकर किसानों का ई केवाईसी कराया जाए तथा फार्मर रजिस्ट्री की जाए। इस अवसर पर तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Jaunpur News : डीएम ने किया फार्मर रजिस्ट्री कार्य स्थल का निरीक्षण

Previous article

