Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

Jaunpur Flash 30s

Jaunpur News : किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछाड़ी मोड़ के पास से किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सिंगरामऊ ने बताया कि किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त अंकित जैसवार पुत्र मनोज जैसवार ग्राम लबिदाही थाना सिंगरामऊ को बछाड़ी मोड के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Jaunpur News : बाइक के धक्के से मासूम घायल

जौनपुर धारा, खुटहन। प्राथमिक विद्यालय असरफगढ़ के सामने सड़क पर ब्रेकर न बनाए जाने से मंगलवार को पढ़ाई के बाद स्कूल बंद होने पर वापस घर लौट रहा कक्षा एक का छात्र तेज गति से आ रही बाइक से धक्का लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय पर चल रहा है। शिक्षक व अभिभावकों ने विद्यालय के पास रोड ब्रेकर बनाए जाने की मांग किया है। इसी गांव निवासी 6 वर्षीय सर्वेश प्रजापति विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। वह छुट्टी होने पर स्कूल गेट से आगे बढ़ा था कि बाइक की चपेट में आ गया।