Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहनुमान घाट पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई, राष्ट्रवीर सेना ने किया नमन

हनुमान घाट पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई, राष्ट्रवीर सेना ने किया नमन

जौनपुर। हनुमान घाट स्थित गोमती तट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट मनोज सिंह और एडवोकेट राजकुमार ‘राजू’ ने भारत माता एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। एडवोकेट मनोज सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सशक्त बनाती है, जबकि संगठन के अध्यक्ष महेश कुमार ने वीरों के आदर्शों को अपनाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जग्मेन्दर निषाद और आलोक सेठ को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।

इस अवसर पर एडवोकेट सतवंत सिंह, डॉ. मदनमोहन वर्मा, रोहित साहू, मंगल सेठ, डॉ. सूरज जायसवाल, राजेन्द्र खत्री, अनिकेत मोदनवाल और ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।