Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर: होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों...

जौनपुर: होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने मां को समर्पित की प्रस्तुति

केराकत।
क्षेत्र के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड बनाकर अपनी माताओं को समर्पित किए। साथ ही निबंध, भाषण, कविता और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नन्हे बच्चों ने ‘तू कितनी अच्छी है…’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 के छात्र मोहम्मद अमीन ने मां के महत्व पर विचार रखे, जबकि छात्रा अदिति गुप्ता ने कविता के माध्यम से मां के त्याग और स्नेह को प्रस्तुत किया।

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा पायल मौर्या ने मां को भगवान का स्वरूप बताते हुए प्रभावशाली उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों और माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागियों की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।