Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरफोटोग्राफी प्रदर्शनी में झलकी संस्कृति और ग्रामीण जीवन, डॉ. रुचिता चौधरी ने...

फोटोग्राफी प्रदर्शनी में झलकी संस्कृति और ग्रामीण जीवन, डॉ. रुचिता चौधरी ने की सराहना

जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में आयोजित फोटोग्राफी प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी में 200 से अधिक तस्वीरों के माध्यम से प्रकृति, संस्कृति, इतिहास और ग्रामीण जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. रुचिता चौधरी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फोटोग्राफी समाज, संस्कृति और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है।

प्रदर्शनी में जौनपुर की ऐतिहासिक धरोहरों, ग्रामीण जीवन की सादगी और सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। शाही किला, गांवों का परिवेश, कुम्हारों का जीवन और काशी के घाटों की आध्यात्मिक छटा प्रमुख आकर्षण रहे।

विभिन्न विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें ऐतिहासिक स्थल, सामाजिक जीवन, प्रकृति और पारंपरिक व्यवसायों को तस्वीरों में उकेरा गया।

कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदर्शनी का संयोजन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया।

इस अवसर पर कई शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।