Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरनिवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना

निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. दिनेश चंद्र का स्थानांतरण लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के पद पर हुआ है। अपने संबोधन में उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा में टीम भावना और पारदर्शिता का विशेष महत्व होता है।

उन्होंने कहा कि जौनपुर में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग मिला। इस दौरान उन्होंने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पीली नदी के जीर्णोद्धार, चकबंदी कार्यों को गति देने और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एडीएम परमानंद झा, एडीएम अजय अंबष्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।