जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के लुरखुरी जमुवारी, पोस्ट अमरा, थाना गौराबादशाहपुर निवासी रामप्रसाद पाल का आरोप है कि नवीन परती आराजी नं.201/0.0450 हे.नवीन परती भूमि पर प्रार्थी के पूर्वजों द्वारा कच्ची बखरी बनाई गई थी। पीड़ित का पूरा परिवार उसी कच्ची मिट्टी की बखरी में रहता था। कच्ची मिट्टी की बखरी गिरने के बाद सभी लोग अपने-अपने बटवाँरे की जमीन पर मड़हा रखकर रहने लगे। पीड़ित दो भाई हैं पीड़ित पूरी जमीन में 1/2का हिस्सेदार है। गिरी हुई बखरी पर पीड़ित जब अपने हिस्से की जमीन में घर बनाने गया तो लेखपाल द्वारा पीड़ित का घर नहीं बनने दिया गया और हल्का लेखपाल द्वारा कहा गया कि नवीन परती की सरकारी जमीन है इस पर कोई निर्माण नहीं होगा। पीड़ित इस जमीन के सम्बन्ध में मुकदमा जनपद न्यायालय में दाखिल किया है। जो अभी भी विचाराधीन है 15 अक्टूबर को मौके पर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी केराकत व अन्य अधिकारीगण व पूरा पुलिस महकमा मौजूद था। मौके पर उपजिलाधिकारी केराकत ने कहा कि नवीन परती की भूमि में मड़हा व पतरा हटा लिया जाए और पूरी जमीन खाली कर दी जाए। कानूनगो व लेखपाल से उपजिलाधिकारी केराकत ने मौके पर कहा था कि आ.नं.201/0.0450 हे0 नवीन परती भूमि से सुखदेव पाल पुत्र स्व0 अमरनाथ पाल का कब्जा हटाकर जमीन खाली करा दी जाए, इसके बावजूद हल्का लेखपाल नवीन परती की भूमि पर सरकारी आवास व मकान बनवाने पर आमादा है। हल्का लेखपाल तहसील केराकत पर पीड़ित को चैलेंज कर मकान का निर्माण करवाने का भी आरोप लगा है। इस सम्बन्ध में लेखपाल ने बाताया कि कार्य रुकवाने का कार्य किया गया था। लेकिन कानूनगो साहब ने निर्देश देते हुए कार्य फिर से शुरू करवा दिया है। वहीं कानूंनगो ने दूरभाष द्वारा बताया कि काम रुकवा दिया गया है लेकिन कार्य खबर लिखे जाने तक जारी था।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Jaunpur Dhara News : लेखपाल व सेक्रेटरी की शह पर कब्ज़ा करने का लगा आरोप


