Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मटरू बिन्द की मौत से बेसहारा परिवार को...

Jaunpur Dhara News : मटरू बिन्द की मौत से बेसहारा परिवार को मिले इंसाफ : राकेश मौर्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज थाना में मटरू बिन्द की कथित आत्महत्या के बाद सुबह 11बजे सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक मटरू बिंद के घर जाकर बढ़ौना, बड़ागांव शाहगंज उनके परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली तथा अपनी संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक मटरू बिंद की पत्नी निनका देवी और बेटी पूजा बिंद ने बताया कि 18अक्टूबर शुक्रवार को मेरे पिताजी घर से दिन में 12बजे समान लेने गए थे। वहीं से पुलिस ने पकड़ लिया और रातभर थाने में रखकर मारा पीटा जिससे उनकी मौत हो गई।19 अक्टूबर को ग्राम प्रधान के माध्यम से थाने बुलाया गया और ये बताया गया कि मेरे पिताजी ने थाने के शौचालय में आत्महत्या कर लिया। ग्राम प्रधान और गांव वालों के माध्यम से पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर जौनपुर रामघाट पर ही पुलिस की कस्टडी में ही जबरदस्ती अंत्येष्टि करा दी गई। शव को परिवार वालों के देना तो दूर मृतक का अंतिम दर्शन का भी मौका नहीं दिया गया। घटना के बारे में बताते बताते मृतक मटरू बिन्द की पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने कहा कि मेरे पिता की पीटने से मृत्यु की आशंका ज़ाहिर की है और हम लोग बेसहारा हो गए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर हमें न्याय चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि घटना की जानकारी से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराउंगा। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उक्त प्रतिनिधि मण्डल में सपा के ज़िला उपाध्यक्ष विक्रमजीत बिन्द, राजेंद्र यादव, ज़िलासचिव गुलाब यादव रीठी, ज़ीशान खान, रामानंद बिंद सहित शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।