Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : टोयोटा शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन

Jaunpur Dhara News : टोयोटा शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के ने पंचहटिया स्थित एसएनजे टोयोटा शोरूम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जनपद में औद्योगिक विकास के लिए केडी अग्रवाल और उनके सुपुत्र शुभम अग्रवाल के द्वारा टोयोटा का शोरूम खोला गया है। जनपद वासियों को अब अच्छे वाहन जनपद में ही उपलब्ध रहेंगे, उन्हें कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा निर्देशित किया है कि उद्यमियों की कठिनाइयों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए, उनके निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी शोरूम पर पहुंचे और उन्होंने भी पर्दा हटाकर गाड़ियों का उद्घाटन किया। इससे पूर्व केडी अग्रवाल व शुभम अग्रवाल ने उनका माल्यार्पण व बुके देकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने एजेंसी के डायरेक्टर से यह निवेदन किया कि 50प्रतिशत स्थानीय लोगों को एजेंसी में नौकरी में वरीयता दी जाए जिससे की यहां के लोगों को रोजगार भी मिल सके। अंत में आयोजक ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर जीएम टोयोटा कृष्णन, डिप्टी जीएम राजीव कुमार, चंदन राज पुरोहित, जुनेजा टोयोटा कंपनी विक्रमजीत, अंतराष्ट्रीय कथावाचक शिवाकांत महाराज, प्राचीन चिंतामणि गणेश के मुख्य अर्चक शुभाराव शास्त्री, राजेंद्र गोयनका दीपक बजाज समेत कई लोग मौजूद रहे।