― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरone more accused arrested : विवेक यादव हत्याकांड का एक और आरोपी...

one more accused arrested : विवेक यादव हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बरसठी। विवेक यादव हत्याकाण्ड में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी दीपक यादव उर्फ सरकार बरसठी थाना क्षेत्र के ही मनौरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया है। बता दें कि विवेक यादव का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। विवेक का शव भदोही के सुरियावां क्षेत्र में ठकुराइन तारा तालाब के पास झाड़ियों में मिला था। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने 10 अक्टूबर को निगोह बाजार में शव रखकर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया था। स्थिति बिगड़ने पर पथराव भी हुआ था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आरोपी दीपक यादव को बरसठी रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय थानाक्षेत्र के मंगरमु (जमुनीपुर) गांव निवासी विवेक यादव का 5अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया था। परिवार ने अपहरण के बारे में बरसठी पुलिस को सूचना दी और 6 अक्टूबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया। 7-अक्टूबर को विवेक का शव सुरियावां थानाक्षेत्र के बीरमपुर (ठकुराइन का तारा) गांव के पास स्थित एक तालाब के पास मिला। घटना के बाद विवेक के घरवाले और ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया था, जिसमें लेखपाल और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Share Now...