Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news : युवक ने फांसी के सहारे लटक पर दे...

Jaunpur Dhara news : युवक ने फांसी के सहारे लटक पर दे दी जान, परिजनों में कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह युवक कमरे से नहीं निकला जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बेलवा गांव निवासी शिव आसरे यादव उर्फ बाबा का 22वर्षीय बेटा उमेश यादव हर दिन की तरह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में अकेले सोने चला गया। घर के अन्य लोग टीनशेड में सो गए। शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00बजे जब उमेश कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद मां ने पिता शिवआसरे से बेटे की कमरे से नहीं निकलने की बात बताई। परिजनों ने जब खिड़की से देखा तो वह फांसी से लटक रहा था। इसके बाद परिजन बदहवास हो गए और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं टूटा और घर पर रोने पीटने जैसा कोहराम मच गया। किसी ने सूचना मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाकर मृतक उमेश यादव के शव को फांसी से नीचे उतारा और आवश्यक लिखा पढ़ी करने के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजन अभी तक कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है।