Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जमीनी विवाद को लेकर सगे भाईयों में मारपीट,...

Jaunpur Dhara News : जमीनी विवाद को लेकर सगे भाईयों में मारपीट, एक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर सगे भाइयों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर गांव में खेत की मेड़ कटने पर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे भाई महेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह अपने खेत में धान लगाने के लिए जोताई करवाई थी। ट्रैक्टर से जोताई के दौरान बड़े भाई राय साहब सिंह के खेत की मेड़ कट गई। जिसे वह सही करने लगे। इसी दौरान छोटा भाई मेड़ सही करने से रोकने लगा। जिससे दोनों भाइयो में हाथापाई और मारपीट हो गई। राय साहब के परिजनों के अनुसार महेंद्र ने ईंट से मारा जो सीने पर लगी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मछलीशहर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय, सीओ गिरेंद्र सिंह, एसएचओ सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मछलीशहर गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।