― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शाहगंज विधायक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Jaunpur Dhara News : शाहगंज विधायक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज विधायक रमेश सिंह क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं तथा कुछ नई मांगों को लेकर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। सीएम ने रमेश सिंह की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने पट्टीनरेंद्रपुर को नगर पंचायत बनाने, सुइथाकलां के कम्मरपुर गांव में फायर स्टेशन की स्थापना करने, शाहगंज में सौ बेड के नए अस्पताल का निर्माण, शाहगंज नगर के सेंट थॉमस रोड का नवनिर्माण, नाबार्ड-29 में दिए गए प्रस्तावों को स्वीकृत करने, अन्य जिला मार्गों के विशेष मरम्मत तथा शाहगंज के ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में व्याप्त बिजली समस्या के निस्तारण की मांग रखी। इस संबंध में श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही है।

Share Now...