जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र में एक लड़की के अपहरण के मामले अपहरणकर्ता अभियुक्त बुधवार को सरपतहा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर पूर्व उक्त गांव निवासी एक लड़की के अपहरण के मामले में भैसौली गांव निवासी बृजभान 22पुत्र स्व.राममूरत के विरुद्ध थाना सरपतहा में मुकदमा अपराध संख्या 192/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त बुधवार को उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह व हमराह के हत्थे चढ़ गया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान हेड कांस्टेबल द्वय संजीव कुमार सिंह व आफताब आलम मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : अपहरणकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे


