Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  चोरों ने किया नकदी सहित लाखों के जेवरात...

Jaunpur Dhara News :  चोरों ने किया नकदी सहित लाखों के जेवरात और कपड़े पर हाथ साफ

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बीती रात थाना क्षेत्र के रुधौली गांव से खिड़की के रास्ते घर मे घुसे चोर नकदी समेत लाखों के जेवर व कपड़े ले उड़े। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मामले में पीड़ित परिवार द्वारा लिखित रूप से सूचना  पुलिस को दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी धीरज तिवारी के घर में शुक्रवार की रात चोर खिड़की के रास्ते ग्रिल उखाड़ कर घुस गए। घर में सारे कमरों की तलाशी लेते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे डाले। बताया जा रहा है कि धीरज अपने बेटे को छोड़ने वाराणसी गए थे, जबकि घर की महिलाएं छत पर और छोटा बेटा शिवम बाहर दरवाजे पर सोया था। सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी होते ही लोगों के होश उड़ गए। घर से कुछ दूरी पर धान की खेत में अटैचियां और कपड़े बिखरे हुए थे। परिजनों के मुताबिक चोरों द्वारा पचास हजार से नकदी समेत लगभग चार लाख के जेवरात और कपड़ों को उड़ा दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांचोपरान्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।